Taj Mahal Essay in Hindi ताजमहल पर निबंध – प्रेम का प्रतीक

ताजमहल पर निबंध Taj Mahal Essay in Hindi for class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12th ताजमहल से जुडी कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे उल्लेख किया है, इसकी मदत से स्कूली छात्रों को असाइनमेंट करने में सहायता मिलेगी।

Taj Mahal Essay in Hindi

Quick History about Taj Mahal in Hindi ताजमहल का इतिहास संक्षिप्त में

Shah Jahan’s wife शाहजहाँ की पत्नी: Mumtaz Mahal मुमताज महल (वास्तविक नाम अर्जुमंद बानो बेगम)
Built by द्वारा निर्मित: Shah Jahan शाहजहाँ
Architect वास्तुकार: Ustad-Ahmad Lahori उस्ताद-अहमद लाहौरी
Constructed Started में निर्मित: 1632, पत्नी मुमताज महल की याद में।
Constructed Completed निर्माण संपन्न: निर्माण 1648 में पूरा हुआ
शुरुवाती नाम Initially Named: ‘Roza-e-Munavvara” रोजा-ए-मुनव्वरा
नाम बदला गया Renamed: शाहजहाँ ने अपनी पत्नी को एक प्यार भरी श्रद्धांजलि के रूप में इसका नाम बदल कर “ताजमहल” रक्खा गया।
Height ऊँचाई: 73 मीटर

Taj Mahal Essay in Hindi ताजमहल पर निबंध

प्रस्तावना

ताजमहल की खूबसूरती के चर्चे दुनिया भर में है इसलिए इसकी गिनती विश्व के सात आश्चर्यो Seven Wonders of World में की जाती हैं। ताजमहल Taj Mahal की प्राचीन ईमारत आगरा शहर के दक्षिण में स्थित है। मुग़ल बादशाह शाहजहा ने इसे अपनी प्रिय रानी मुमताज महल की याद को जिन्दा रखने के उद्देश्य से इस अद्भूत महल का निर्माण कराया जिसमे शामिल हैं हजारों मजदूरों जिनका योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

ताज महल इतिहास की अन्य इमारतो में स्थापत्य कला का सुन्दर नमूना है। यमुना नदी की दाई और खड़ी यह भव्य इमारत आज भी प्रेम के प्रतीक रूप में विश्व की सुन्दर इमारत मानी जाती है। आज भी विश्व भर के लोग ताज को देखने के लिए भारत आते है। इस प्रकार यह भारत के देसी-विदेशी पर्यटकों के सर्वाधिक भ्रमण का अनुकूल और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।

शिल्प कला की अद्भूत रचना

ताज महल की बनावट अत्यंत ही रमणीय और मन को मोह लेने वाली है। ताज महल के निर्माण में सिर्फ सफ़ेद रंग के संगमरमर का प्रयोग हुआ है। 1631 में इसका निर्माण शुरू होने के बावजूद कुशल कारीगरी में अधिक समय लगने और कई प्रकार के बारीक काम होने से यह 1635 में अपने पूर्ण रूप में आया था।

इसके निर्माण में प्रयुक्त होने वाला सफ़ेद संगमरमर राजस्थान के नागोर से लाया गया और लाल पत्थर धोलपुर से मंगवाया गया। काले और पीले पत्थर नर्बाद और चर्कोह नामक स्थान से भी मंगवाए गए। कुछ कीमती पत्थर और सोने-चांदी का अन्य सामान उस वक़्त के अन्य सम्राटो और राजाओ से भी लिए गए।

और भी कई आवश्यक साजो सामान और ओजार दूर-दराज से मंगवाए गए थे। इतिहासकार इस प्रसिद्ध महल की तत्कालीन लागत को लेकर अपने-अपने मत बताते है। ऐसा सर्वमान्य है की पचास लाख से पांच करोड़ रूपये तक इसकी लागत आई थी। बादशाहनामा में भी साफ़ लिखा है की प्रतिवर्ष एक लाख रूपये तो आगरा (परगना) से केवल इसके रख-रखाव के लिए उगाही की जाती थी।

पढ़े: मेरे गांव पर निबंध

प्रेम का प्रतीक

रानी मुमताज की वजह से ही इस भव्य इमारत का नाम ताजमहल रखा गया था। इसमें प्रवेश करने के लिए पत्थर का एक विशाल दरवाजा पार करना पड़ता है जिस पर कुरआन शरीफ की कई आयते लिखी है।

इसके बाद शानदार बगीचा जिनमे लगे समान आकार के सुसज्जित फूलो से लदे पेड़ और साफ़-सुथरी सीधी सड़क आपको अनायास ही इस सुन्दर भवन की और आकर्षित करती है। बीच की सुंदर झील में रंग-बिरंगी मछलिया तैर रही है, कलात्मक फव्वारे लगे हुए है। आगे अत्यंत विशाल चबूतरा है जिस पर चार मीनारे इस प्रकार गर्व से खड़ी है मानो ताज की सुरक्षा में लगे हुए प्रहरी हो। फ्रांस के एक यात्री बर्नियर ने इसके भ्रमण पर कहा-‘ताज महल जैसे स्मारक को ही विश्व का सातवा अचरज कहा जाना चाहिए न की मिस्त्र के भोंडे पिरामिडो को।

ताज: वर्तमान परिप्रेक्ष्य में

आज ताज की भव्यता और विशेषता को सरकार ने संरक्षण की आवश्यकता मानते हुए इसके भविष्य को लेकर कई कदम उठाये है। रात्रि में केवल पांच दिन इसका प्रवेश रखा गया है जो पूर्णिमा के दिन, इसके दो दिन पूर्व में और दो दिन बाद तय किया गया है। साथ ही उर्स के दौरान, रमजान के महीने और शुक्रवार को ताज का प्रवेश बंद किया गया है।

रात्रि भ्रमण की फीस भी 1000 रूपये रखी गयी है और एक रात्रि में सिर्फ 400 पर्यटक ही भ्रमण कर पायेंगे। सुरक्षा सम्बन्धी कारणों से अब दर्शको को मेटल-रोधी यंत्रो से जाँच करवाकर गुजरना पड़ता है। इस परिसर में सिर्फ पचास लोगो का समूह ही एक बार में प्रवेश कर सकता है। और उनके भ्रमण की अवधि भी सिर्फ तीस मिनट ही निर्धारित की गयी है।

इसकी 350 वी वर्षगाँठ पर मुख्य मंत्री मुलायम सिंह यादव ने ताज महोत्सव का उद्घाटन किया और प्रसिद्ध गजल-गायकों गुलाम अली और हरी हरण आदि को बुलाकर इस उत्सव को भव्यता देने की सफल कोशिश भी की। कला और संगीत का यह पर्व कई दिनों तक चला और कई कलाकारो ने इसमें रंगारंग प्रस्तुतिया दी।

ताज महल आज भी दुनिया भर से पर्यटकों को भारत की और आकर्षित करता है। स्विट्ज़रलैंड की एक व्यक्तिगत संस्था ने दुनिया के सात अजूबो का विश्व भर से चयन करने की एक मुहिम चलाई जिसका नाम था- ‘न्यू सेवेन वंडर्स फाउंडेशन’।

इसमें दुनिया भर के स्मारकों को चुना गया था और वोटिंग के लिए मोबाइल और इन्टरनेट के माध्यम से इसका चुनाव किया गया। और इस अभियान में लगभग 10 करोड़ वोट भी पड़े। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में इसके परिणाम घोषित किये गए और प्यार के अजूबे ताजमहल को इसमें पहला स्थान मिला। हलाकि इस नयी सूची को यूनेस्को की मान्यता अब तक नहीं मिल पाई है।

10 Lines Essay on Taj Mahal in Hindi ताजमहल पर निबंध हिंदी में

यह ताजमहल के बारे में संक्षिप्त जानकारी है, इसमें ताजमहल पर कुछ लाइनें शामिल हैं – दुनिया के सात आश्चर्य में शामिल। कुछ रोचक तथ्य जो शायद आपने पहले नहीं सुने होंगे, स्कूलों छात्रों 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7 के लिए ताजमहल की 10 लाइनों में प्रस्तुत किया है।

  • ताजमहल का निर्माण (सं 1632-1653) शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ की याद में बनवाया था।
  • यह अनुमान लगाया गया था कि लगभग 32 मिलियन रुपये (आज की मुद्रा में) निर्माण पर खर्च किए गए थे।
  • 28 विभिन्न प्रकार के कीमती और अर्ध-कीमती पत्थरों का उपयोग किया गया था, इसमें भारत के विभिन्न हिस्सों से और बाकी अन्य देशों जैसे चीन, तिब्बत, श्रीलंका, अफगानिस्तान और Carnelian from Arabia से आयात किए गए थे।
  • यह कलाकृति का सबसे अच्छा उत्तम नमूना है; इसे पूरा होने में 22 साल लगे।
  • ताज महल भारत का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो हर साल 10 लाख से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है।
  • अद्भुत वास्तुशिल्प डिजाइन 22,000 मजदूरों, कढ़ाई कलाकारों, चित्रकारों, पत्थर गढ़नेवाला stonecutter आदि द्वारा पूरा किया गया।
  • ऐसा कहा जाता है कि लगभग 1000 हाथी का इस्तेमाल मजदूरों के अलावा भारी निर्माण सामग्री को ले जाने के लिए किया जाता था।
  • ताजमहल कुतुब मीनार से भी ऊँचा है।
  • शुक्रवार के दिन को छोड़कर, बांकी दिन ताज को पर्यटकों के लिए खोला जाता है। क्यूंकि शुक्रवार इसे प्रार्थना के लिए बंद किया जाता है।
  • ताजमहल को 2007 में यूनेस्को UNESCO द्वारा विश्व धरोहर के रूप में विश्व के सात अजूबों में शामिल किया गया। विस्तार में जानकारी के लिए पढ़े विकिपीडिया।

Essay on Lesser Knows facts About Taj Mahal in Hindi ताजमहल के बारे में कम तथ्यों पर निबंध हिंदी में

About Taj Mahal in Hindi
  • शायद आपको यकीन ना हो लेकिन ताजमहल से मिलती-जुलती प्रतिकृतियां मौजूद हैं। जैसे औरंगाबाद में बीबी का मकबरा और “ताज महल” बांग्लादेश में, कला का एक सुन्दर उदहारण प्रस्तुत किया है। यद्यपि मूल ताज के सामान आकर्षित नहीं है।
  • मुमताज महल का वास्तविक नाम अर्जुमंद बानो बेगम जो शाहजहाँ की तीसरी पत्नी थी।
  • शाहजहाँ के 14 वें संतान को जन्म देते हुए मुमताज महल ने 17 जून 1631 अपना जीवन खो दिया।
  • ताजमहल के निर्माण कार्यों में 28 प्रकार के कीमती और अर्ध-कीमती पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है।
  • निर्भर करता है अप्प ताजमहल किस समय देख रहे है, दिन में और चांदनी रात में ताजमहल अलग-अलग रंगों का प्रतीत होता है।
  • मुमताज महल की वास्तविक कब्र में अल्लाह के लगभग 99 अलग-अलग नाम का अभिलेख किया गया हैं।
  • भारत के खूबसूरत इमारतों में से है एक है ताजमहल, इसके निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री भारत के विभिन्न क्षेत्रों और अन्य देशों से लाए गए थे जिसमें शामिल है पंजाब, राजस्थान, श्रीलंका, चीन, अफगानिस्तान, तिब्बत और अरब।

जरूर पढ़े: होली पर निबंध (Holi Essay in Hindi)